करनाल, 26 मई। महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि अमृत काल में एमएचयू द्वारा 28 से 31 मई तक आईसीएआर-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान (सीएसएसआरआई) करनाल में उद्यानिकी फसलों हेतु गुणवत्तापूर्ण बीज एवं रोपण सामग्री का रणनीतिक प्रतिमान विषय पर लेफ्टिनेंट अमित सिंह स्मृति न्यास के सहयोग से राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ एच.पी. सिंह एवं एएसआरबी के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार शिरकत करेंगे। सम्मेलन में कृषि विश्वविद्यालयों के कई कुलपति भी हिस्सा लेंगे।
कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के 150 से अधिक वैज्ञानिक, शिक्षाविद, नीति निर्माता, उद्योग प्रतिनिधि तथा प्रगतिशील किसान विशेषतौर पर भाग लेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन में मुख्य व्याख्यान, तकनीकी सत्र, पैनल चर्चाएं एवं पोस्टर प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी जिनमें बीज उत्पादन तकनीक, रोगमुक्त रोपण, नर्सरी प्रबंधन तथा सतत उद्यानिकी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। एमएचयू द्वारा करनाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन देशभर के खेती किसानी के तौर तरीकों में बदलाव लाने वाला साबित होगा, वैज्ञानिक अपने-अपने राज्यों, क्षेत्रों में अनुसंधानों को एक दूसरे के साथ साझा करेंगे, जो सभी के लिए लाभदायक होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *