असंध/ करनाल, 26 मई। एसडीएम सुमित सिहाग ने डॉ सुमिता मिश्रा ,एसीएस स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अनुपालना में गत दिवस पीएचसी सालवन और सीएचसी बल्ला का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

एसडीएम ने वार्डों, शौचालयों और ओपीडी परिसर में नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन , कतार प्रबंधन ,आयुष्मान भारत सेवाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को  बिना किसी परेशानी के  उपचार प्रदान करना,  बढ़ते तापमान को देखते हुए अस्पताल में पीने के ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था, प्रतीक्षा क्षेत्रों में छाया ,पंखे,कूलर और हीटवेव से संबंधित आवश्यक दवाओं (ORS और IV फ्लूइड) का स्टॉक सम्बन्धित निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त मातृत्व और बाल चिकित्सा वार्ड , मरीजों की सुविधा के लिए आपातकालीन सेवाओं सहित लैब जांच और दवाओं की उपलब्धता व मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत मिलने वाली दवाइयों के बारे में भी निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीएम सुमित सिहाग ने उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया और भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से इलाज, दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों व स्टाफ के व्यवहार तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

एसडीएम  ने पीएचसी सालवन और सीएचसी बल्ला के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएं तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक उपकरणों के सुचारू संचालन के निर्देश भी दिए गए।
एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्वास्थ्य सुविधाओं में कोताही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *