कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम द्बारा सार्वजनिक/शैक्षणिक स्थानो में महिला विरुद्व होने वाले अपराधो की जानकारी दी जा रही है।  पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने सोमवार को महिला सुरक्षा को लेकर कुरुक्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं/छात्राओं को जागरूकता का पाठ पढाया।

             पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 मई 26 को जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने कुरुक्षेत्र शहर के थर्ड गेट, नया बस स्टैंड आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं/छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। सेफ सिटी टीम प्रभारी ने महिलाओं/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। पुलिस टीम ने ट्रिप मोनिटरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं ट्रिप मोनिटरिंग के जरिए सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं। टीम ने बताया कि महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त कारवाई करेगी। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *