नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा द्वादश के मेधावी विद्यार्थियों को पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” में सम्मानित किया गया। इस समारोह में कक्षा द्वादश की बोर्ड परीक्षा में 75% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर ऑन-द-स्पॉट 100% तक छात्रवृत्ति प्रदान की गई।इस अवसर पर नवयुग स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों — वंशिका, धनिष्ठ, प्रार्थना, शिवानी, पायल, नंदिनी, मानव, शिवम, सागर, योगेश, नित्या आनंद, पल्लवी, सिमरन, दक्ष, कोमल एवं दिलप्रीत को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।विद्यालय के डायरेक्टर श्री बी डी गाबा जी एवं प्रधानाचार्य डॉ देवेन्द्र अरोड़ा जी ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर अध्यापिका श्रीमती स्नेह विद्यार्थियों के साथ समारोह में उपस्थित रहीं।
