कुरुक्षेत्र ( 23मई )गीता निकेतन विद्या मंदिर, सेक्टर-3 में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने हेतु आज ‘बाल भारती’ का विधिवत गठन किया गया। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित विशेष सभा में प्रधानाचार्य श्री सोमनाथ चौधरी एवं बाल भारती संयोजक श्रीमती नीलम की उपस्थिति में चयनित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संयोजक श्रीमती नीलम ने ‘बाल भारती’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच विद्यार्थियों को विद्यालय संचालन में सहभागी बनाकर उनमें संगठन कौशल, निर्णय क्षमता व सेवा भाव जागृत करेगा। इसके अंतर्गत अनुशासन, स्वच्छता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पत्रिका प्रकाशन जैसे कार्यों का संचालन विद्यार्थी स्वयं करेंगे।
प्रधानाचार्य श्री सोमनाथ चौधरी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बाल भारती विद्यालय की रीढ़ है। जब छात्र स्वयं जिम्मेदारी लेते हैं तो पूरा वातावरण अनुशासित व सकारात्मक बनता है।
इस अवसर पर कक्षा अष्टम के नमिश को अध्यक्ष, हिमांशु को उपाध्यक्ष, परी को मंत्री तथा अवनीश को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कक्षा सप्तम से हर्षित सेनापति चुने गए। कक्षा षष्ठी की गायत्री को सहमंत्री तथा दीपांशु को उपसेनापति व ध्वनि को पत्रकार का पदभार दिया गया।
अध्यक्ष नमिश ने अपने संबोधन में सभी साथियों के सहयोग से विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित व संस्कारवान बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद सदन द्वारा किया। अंत में राष्ट्रगान साथ सभा का समापन हुआ। इस अवसर पर समस्त आचार्य-गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *