करनाल, 22 मई। श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रीराम राइस ग्रुप तरावड़ी की ओर से वृंदावन स्थित लीलावती धाम के भव्य शुभारंभ अवसर पर रुक्मिणी विहार में आयोजित कथा में सुप्रसिद्ध कथाव्यास परम पूज्य श्री विवेक जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा, इंद्र अभिमान खंडन तथा भक्तों के प्रति भगवान की असीम कृपा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। जैसे ही मधुर भजनों की प्रस्तुति हुई, पूरा पंडाल राधे-राधे व जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते दिखाई दिए। कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य लोगों का आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। पांचवें दिन श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए श्री विवेक जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से भगवान की कथा सुनता है, उसके जीवन के दुख स्वतः दूर होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से संसार को प्रेम, सेवा और धर्म का संदेश दिया। मनुष्य को अहंकार छोड़कर प्रभु भक्ति में लीन होना चाहिए। कथा में उद्योगपति लाला साधुराम सिंगला, रविंद्र सिंगला, प्रमोद सिंगला, विजय सिंगला, संजय सिंगला, राकेश सिंगला, महेश सिंगला, अमन गुप्ता, प्रवीण गर्ग, पंकज गोयल, राजकुमार तायल, प्रदीप गुप्ता, मुकेश गर्ग, रामनिवास बंसल, सुनील गुप्ता, ललित बुटाना, सुल्तान सोहल, मास्टर अमन शर्मा, रामसिंह नंबरदार, सुशील गुप्ता, बृजमोहन गर्ग, महेश चौधरी, अनुराग जैन, साहिल सिंगला, रजत सिंगला, पंडित आचार्य शुभम शास्त्री, सविता सिंगला, सुनीता, सीमा सिंगला, मीनू, गीतिका सिंगला, पलक सिंगला, सोनिया सिंगला, दीप्ति सिंगला, सुषमा, सुधा, पिंकी, शशि व रेखा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *