जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने आरोपी को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना इस्माईलाबाद की टीम ने अवैध रूप से शराब पर शिकंजा कसते हुए अवैध रूप से शराब बनाने के आरोपी करनैल सिंह वासी ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 300 लीटर लाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 मई 26 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक राम पाल के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक राजपाल, सहायक उप निरीक्षक सलेन्द्र सिंह, सिपाही राजेन्द्र व होम गार्ड कुलदीप की टीम एरिया में गस्त पर थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि करनैल सिंह वासी ठसका अली अपने घर में लाहन से कच्ची शराब निकलने का काम करता है। सूचना पर पुलिस ने पुलिस टीम आरोपी के घर पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति मिला जिसने पूछने पर अपना नाम करनैल सिंह वासी ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर की की तलाशी लेने पर 300 लीटर लाहन बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
