जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाऐ जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में शुक्रवार को राजकीय स्कूल कुरुक्षेत्र में एक जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक राम करण व रोड सेफ्टी सैल के उप निरीक्षक शेर सिंह ने वक्ता के रूप में शिरकत की।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 22 मई 26 को राजकीय मॉडल संस्कृति वारिष्ठ माध्यमिक स्कूल नज़दीक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र मे आयोजित सेमीनार में साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों पर चर्चा की गई। निरीक्षक राम करण ने कहा कि सङक हादसों को कम करने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सडक दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा नुक्सान युवा वर्ग का हो रहा है। युवा वर्ग यातायात नियमों को अपने व्यवहार में अपनाकर तथा छोटी-छोटी आदतों को जीवन का हिस्सा बनाकर अपना व दूसरों का जीवन सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने मोबाईल को कवर या स्क्रीन गार्ड लगाना नहीं भूलते उसी प्रकार दोपहिया वाहन पर चलते समय हमेशा हैल्मैट पहन कर रखें। छोटी-छोटी बातों को अपने रोज के व्यवहार में शामिल करके हर रोज बढ रहे सडक हादसों को कम किया जा सकता है। बच्चों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने साईबर ठगी के बारे में जागरूक किया और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार में रोड सेफ्टी सैल प्रभारी उप निरीक्षक शेर सिंह द्वारा सडक दुर्घटना सहायता से सम्बंधित पॉलिसी के बारे जानकारी दी गई।

          सेमिनार के अन्त में स्कूल स्टाफ ने आए हुए वक्ताओं का धन्यवाद किया। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *