कुरुक्षेत्र पुलिस ने ट्रैक्टर पर लोन देकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पेहवा की टीम में ट्रैक्टर पर लोन देकर धोखाधड़ी करने के आरोपी शुभम वासी बुढ़िया जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को भी अपनी शिकायत में प्रिंस लोहट वासी पेहवा ने बताया कि उसके पास एक ट्रैक्टर था। उसे पैसों की जरुरत थी। दिनांक 15 नवंबर 2025 को उसने अपना ट्रैक्टर आरोपी शुभम के पास इकरारनामा लिखवाकर गिरवी रखकर आरोपी से 4 लाख लिए थे। मार्च 2026 में उसने अपना ट्रैक्टर वापस मांगा और उसके पैसे लौटाने चाहे तो आरोपी ट्रैक्टर देने में टालमटोल करने लगा। आरोपी ने उसको कहा कि हम ट्रैक्टर चोरी की झूठी एफआईआर दर्ज करवा देते हैं जिसमें बीमें का क्लेम मिलेगा उसे भी बाँट लेंगे लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। उसे शक है कि आरोपी ने उसके ने ट्रैक्टर को बेच दिया है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जाँच उप निरीक्षक महेश कुमार द्वारा की गई।

दिनांक 21 मई 26 को थाना शहर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्गनिर्देश उप निरीक्षक महेश कुमार की टीम ने ट्रैक्टर पर लोन लेकर धोखाधड़ी करने के आरोपी शुभम वासी बुढ़िया जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी माननीय अदालत में पेश करके अदालत में पेश किया गया। अनुसन्धान अधिकारी उप निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि आरोपी लोन पर ट्रैक्टर लेकर उसे बेच देता था और चोरी होने के बहाने धोखाधड़ी करता था। आरोपी को माननीय अदालत से रिमांड पर लेकर गहनता से जांच की जाएगी। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed