कुरुक्षेत्र, 22 मई। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्दशानुसार यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस द्वारा 18 मई से 24 मई 2026 तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा अभियान के तहत बिना नम्बर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ कारवाई की जा रही है। पुलिस की टीमों द्वारा शहर के विभिन्न चौकों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन वाहनों पर नम्बर प्लेट नहीं लगी है अथवा नियमों के विपरीत नम्बर प्लेट का प्रयोग किया करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने कहा कि इस तरह के उल्लंघन न केवल मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमन, अपराध का पता लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण चुनौतियां भी पैदा करते हैं। बिना नम्बर प्लेट वाहन चलाना कानूनन अपराध है और ऐसे वाहन अपराधियों द्वारा भी प्रयोग किए जा सकते हैं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस की टीमों द्वारा यह अभियान मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्रों, राजमार्गों और प्रवेश/निकास बिंदुओं सहित संवेदनशील स्थानों पर यातायात और पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती के साथ सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से चलाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार नम्बर प्लेट अवश्य लगवाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनें तथा यातायात नियमों की पालना कर सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।
