करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता की जेठानी और भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता की ज्येष्ठ भाभी स्वर्गीय उषा गुप्ता की पावन स्मृति में 24 मई को अनमोल गार्डन में प्रार्थना सभा होगी।
समाजसेवी श्रवण गुप्ता की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती उषा गुप्ता का 12 मई को देवलोक गमन हो गया था। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत आत्मा की पुण्य स्मृति में प्रार्थना सभा 24 मई को रांवर रोड स्थित अनमोल गार्डन में दोपहर दो से तीन बजे तक निर्धारित की गई है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता एवं पूर्व भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता सहित समस्त परिजनों ने सभी सम्माननीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों से विनम्र अनुरोध किया है कि प्रार्थना सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed