करनाल, 22 मई।   जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सतपाल ने बताया कि आयुष विभाग, हरियाणा के महानिदेशक संजीव वर्मा  के आदेशानुसार,  उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा  के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. राहुल रईया के मार्गदर्शन में और एसडीएम एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी देवेंद्र शर्मा  की देखरेख में एवं जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा के माध्यम से जिला  में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को सफलतापूर्वक मनाने के लिए दूसरे चरण में  21 से 23 मई  तक जिला  के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ अमित पुंज ने बताया कि आज शिक्षा विभाग के प्राइवेट तथा राजकीय पीटीआई, डीपीई तथा आयुष विभाग  के योग सहायकों तथा योग इंस्ट्रक्टर की सहायता से शिक्षा विभाग  के सरकारी तथा प्राइवेट विद्यालयों में 9016 विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

डॉ अमित ने बताया कि सभी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकोल के तहत प्रार्थना और ॐ के पवित्र उच्चारण साथ शिविर का शुभारंभ किया गया,  जिसके बाद सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम व ध्यान आदि का प्रशिक्षण दिया गया,। इस दौरान साधकों को विभिन्न आसनों का अभ्यास  करवाया गया,  जिसमें  सूक्ष्म व्यायाम में ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, जानू संचालन एवं कटि संचालन अभ्यास करवाए गए एवं आसनों में त्रिकोणासन,ताड़ासन , उत्तानमंडूकासन , उष्ट्रासन  आदि आसनों का अभ्यास श्वास प्रश्वास के साथ एवं भ्रामरी प्राणायाम के साथ ध्यान का अभ्यास भी करवाया गया  शिविर का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

आगामी कार्यक्रमों के लिए किया प्रेरित
आयुष विभाग करनाल की जिला कार्यक्रम संयोजक पूजा व वरिष्ठ आयुर्वेदिक  चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन रोहिला ने सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के सभी पीटीआई व डीपीई सहित पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, मेरा मिशन स्वस्थ भारत, भारतीय योग संस्थान और हमारा मिशन स्वस्थ भारत सहित अन्य सभी योग संस्थाओं व उनके शिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए  आभार व्यक्त किया।

ब्लॉक इंचार्ज वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन रोहिला ने योग दिवस 2026 को सफलतापूर्वक मनाने के लिए सभी करनाल वासियों से आयुष विभाग करनाल द्वारा लगाए जा रहे शिविरों में बढ़ चढक़र भाग लेने की अपील की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *