कुरुक्षेत्र, 22 मई (): कुरुक्षेत्र में ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुलदीप सिंह को एसोसिएशन का नया प्रधान घोषित किया गया। प्रधान बनने के बाद ई-रिक्शा चालकों और सदस्यों ने कुलदीप सिंह का फूलमालाओं पहनाकर और लड्डू खिलाकर स्वागत किया।
चुनाव अधिकारी जितेंद्र यादव और दीपांशु गुप्ता ने बताया कि प्रधान पद के लिए कुलदीप सिंह, सुरेंद्र कुमार और रमेश चंद्र ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 20 मई तय की गई थी। इसके बाद सुरेंद्र कुमार और रमेश चंद्र ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके चलते कुलदीप सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन में कुल 158 वोट हैं। चुनावी प्रक्रिया सेक्टर-17 में एडवोकेट पृथ्वी नाथ के कार्यालय की प्रथम मंजिल पर पूरी करवाई गई। नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ई-रिक्शा चालकों के लिए स्थायी स्टैंड बनवाना रहेगा। इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभागों से बातचीत की जाएगी। ई-रिक्शा चालकों को रोजाना कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए यूनियन मजबूती से काम करेंगे।
