पश्चिम बंगाल की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा ऐनीमल  स्लाटर कंट्रोल एक्ट 1950 को सख्ती से लागू करने का विश्व हिंदू परिषद स्वागत व समर्थन करता है ! पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से आने वाली ईद पर पशुओं को काटे जाने पर सख्ती  व पशु संबंधित अधिकारी की बिना एनओसी लिए किसी भी प्रकार के पशु को काटना अवैध ,14 वर्ष से कम आयु के पशु काटने पर पूर्णत प्रतिबंध ,
सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की पशु बली पर पूर्णतया प्रतिबन्ध व कई गौ रक्षा संबंधी फैसले लिए जाने का विश्व हिंदू परिषद समर्थन करता है ! विश्व हिन्दू परिषद जिला गौ रक्षा प्रमुख राजेश अरोड़ा ने बताया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सभी गौशालाओं के संचालकों व गौ रक्षकों ने सभी राज्य सरकारों से अपने अपने राज्यों में सभी सरकारों से गौ रक्षा की सेवा सुरक्षा व कल्याण संबंधी निर्णयों को लागू करने पर समाज उनके साथ खड़ा है व ऐसे निर्णयों का स्वागत करता है
हरियाणा सरकार के हरियाणा गौवंश संरक्षण व गौसंवर्धन अधिनियम  की तर्ज पर महाराष्ट्र  सरकार द्वारा लाया गया नियम गाय की सुरक्षा व कल्याण संबंधी किसी भी अवैध कार्यवाही , बूचड़खानों की जाँच , गायो को लाने – ले जाने संबंधी वाहनों पर सख्ती संबंधी किसी भी ढुल मूल संबंधी गतिविधियों पर मकोका कानून के अंतर्गत सख्त कार्यवाही का भी स्वागत किया!
                    साथ ही हरियाणा विश्व हिंदू परिषद प्रांत प्रमुख भारत भूषण ने कड़े शब्दों में कहा कि आने वाली 27 मई  की ईद पर मुस्लिम समाज की ओर से पशुओं की बली पर राज्य सरकारो की ओर से सख्त रवैया अपनाया जाए  व विश्व हिंदू परिषद ऐसी किसी भी पशु क्रूरता को बर्दाश्त नहीं करेगा इस  विषय से संबंधित  ज्ञापन शीघ्र ही  जिला स्तर व  मंडल स्तरों पर  सरकार को सौंपा जाएगा! सरकारों की गौ रक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की ढुल मूल नीति का विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल कड़ा विरोध करेगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *