करनाल, 21 मई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में वीरवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर आज आयोजित समाधान शिविरों में 13 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 6, नीलोखेड़ी उपमंडल में 3 व इंद्री उपमंडल में 1 तथा असंध में 3 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं घरौडा उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का सरकार और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू करने का एक प्रभावी माध्यम है।
ये आई समस्याएं
करनाल आयोजित समाधान शिविर में धर्मबीर पुलिस विभाग से संबंधित, विष्णु वत्स वन विभाग से संबंधित, कमलेश खेत में पाइप लाइन बिछवाने से संबंधित, बिरमती नए घरेलू बिजली कनेक्शन, कंवरपाल अवैध खनन से संबंधित व जोगिंदर बरात घर का गेट खुलवाने संबंधित समस्या लेकर पहुंचे। इसी प्रकार से नीलोखेड़ी उपमंडल से सविता देवी विधवा पेंशन से संबंधित, अंग्रेजों बुढ़ापा पेंशन से संबंधित व पालाराम परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सत्यापन से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे। इंद्री उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में अनीता बुढ़ापा पेंशन से संबंधित समस्या लेकर पहुंची। असंध उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में गीता परिवार पहचान पत्र में आए सत्यापन सूरजमल परिवार पहचान पत्र में पता बदलवाने बारे व सन्नी कुमार बिजली की लाइन बदलवाने से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे।
