कुरुक्षेत्र पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना लाडवा पुलिस टीम ने मारपीट करने के आरोपी आकाश उर्फ़ गंजा व संदीप वासीयान डेरा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में शोएब वासी विकास नगर लाडवा जिला करुक्षेत्र ने बताया कि वह दिनांक 9 मई 2026 को रात के समय वह लाडवा अनाज मंडी से अपने दोस्त आर्यन को उसके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। समय करीब 11 बजे अचानक लगभग कई लोगों ने रास्ता रोककर उसके और आर्यन के ऊपर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने हमला करके उनको चोटें मारी हैं। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा की गई।

          दिनांक 20 मई 26 को थाना लाडवा प्रभारी गुरनाम सिंह के मार्गनिर्दश में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार की टीम में रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोपी आकाश उर्फ़ गंजा व संदीप वासीयान डेरा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से डंडा व प्लास्टिक का पाइप बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed