कुरुक्षेत्र, 21 मई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लाडवा में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी कुरुक्षेत्र से इलेक्ट्रिक बसों में पहुंचे। सरकार के आह्वान पर प्रशासन ने तेल बचाओ अभियान में योगदान देते हुए 50 फीसदी गाडिय़ां कम लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के समापन के बाद इलेक्ट्रिक बसों से ही वापस कुरुक्षेत्र पहुंचे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश – प्रदेश को आत्मनिर्भर और ऊर्जा-सुरक्षित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इस संकल्प में प्रशासन ने अपनी भागीदारी को 50 फीसदी अधिकारियों को इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचाया और वापस भी इलेक्ट्रिक बसों से पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में केवल उन्हीं विभागों को गाड़ी की अनुमति दी गई, जिनका गाड़ी में आना जरुरी रहा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन के इस कदम से न केवल ईंधन की बचत कर सकते हैं, बल्कि वायु प्रदूषण कम करके आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण भी प्रदान कर सकते हैं। उनका यह प्रयास सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि हरियाणा के युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देना है। छोटे-छोटे कदम से ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिसाल कायम की है।
इससे पहले मंगलवार को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा साइकिल से सचिवालय पहुंचे थे और कार्यालय का काम पूरा करने के बाद वापस घर भी साइकिल पर भी गए थे।
