झज्जर। सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन राजवीर सिंह को सहकारिता विभाग ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रोहतक मंडल की उप रजिस्ट्रार सरिता राठी की ओर से जारी आदेशों के तहत उन्हें निदेशक मंडल की सदस्यता से हटाने के लिए धारा 35(1) के तहत ‘कारण बताओ नोटिस’ भी जारी किया गया है।

कार्रवाई बैंक की एक महिला कर्मचारी की ओर से दर्ज कराई गई मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए की गई है। शिकायत के मुताबिक, राजवीर सिंह बैंक आकर कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप कर रहे थे। साथ ही निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें निलंबित कर 16 जून 2026 तक जवाब मांगा गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *