रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल ने एंटरप्रेन्योरशिप सेक्शन के तहत छात्रों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए कई विशेष कार्यक्रम और प्रदर्शनियां आयोजित की गई। रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में यंग इंटरप्रेन्योर फ़ूड, आर्टिफीसिएल इंटेलिजेंस, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन। राजियांश के विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा दी। आपको बता दें कि स्कूल लगातार छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित कर रहा है। छात्रों तथा उनके अभिभावकों आदि ने कहा कि वैसे तो स्कूल बहुत है लेकिन राज इंटरनेशनल स्कूल ऐसा स्कूल है जिसमें शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों को आत्म निर्भर बनाने पर बल दिया जाता है। स्कूल का चुनाव करना किसी भी अभिभावक के लिए सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक है।

राज इंटरनेशनल स्कूल, क्षेत्र में अच्छे स्कूलों की तलाश कर रहे परिवारों द्वारा सबसे अधिक खोजे जाने वाले संस्थानों में से एक है। समय समय पर आयोजित कार्यक्रम स्कूल का स्पष्ट और अद्यतन अवलोकन प्रदान करता है जिससे आपको सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। रेवाड़ी के सैक्टर 05 स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल, शैक्षणिक उत्कृष्टता, बाल-केंद्रित शिक्षा और सुरक्षित एवं पोषणपूर्ण वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध है। स्कूल प्रारंभिक शिक्षा/सीबीएसई पाठ्यक्रम का अनुसरण करता है और प्रत्येक छात्र के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। माता-पिता इस स्कूल को इसके उच्च शिक्षण मानकों, आधुनिक बुनियादी ढांचे और शिक्षा, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और मूल्यों पर संतुलित जोर देने के कारण चुनते हैं।

विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल निधि सैनी ने बताया कि स्कूल के निदेशक नवीन सैनी का विजन है कि एंटरप्रेन्योरशिप फाउंडेशन के माध्यम से छात्रों में निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और बातचीत करने के कौशल (कम्युनिकेशन स्किल्स) को मजबूत किया जाए। स्कूल द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास हॉलिस्टिक डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जाती है ताकि वे भविष्य में बेहतरीन लीडर बन सकें। रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में आज शनिवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के अकादमिक नतीजों की जानकारी अभिभावकों को दी गई। इस दौरान स्कूल के एंटरप्रेन्योर के बच्चों ने पीटीएम को और अधिक रोचक बनाने के लिए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी और खाद्य स्टॉल लगाए, जिनमें उन्होंने अपने हाथों से बनाए गए खाद्य पदार्थ बेचे। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया। स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है और उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहें। बाइट्स :: निधि सैनी वाइस प्रिंसिपल राज इंटरनेशनल स्कूल। विवेक भारद्वाज, दीप्ति तथा प्रियंका आदि टीचर तथा स्टूडेंट्स

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *