संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, धनोरा-लाडवा ने विद्यालय के कक्षा प्रेप-1 एवं प्रेप-2 के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने स्थानीय जिंदल पार्क और गौशाला का भ्रमण किया । जहाँ बच्चों ने अपने कक्षा प्रभारी के मार्गदर्शन में प्रकृति की गोद में आनंद लिया। छात्रों ने लाडवा स्थित गौशाला में जाकर विद्यालय के प्रधान पवन गर्ग की उपस्तिथि में कक्षा अध्यापिकाओं के साथ गायों को हरा चारा, चना एवं गुड़ खिलाया । विद्यालय के प्रधान पवन गर्ग ने कहा की विद्यालय द्वारा आयोजित ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम एवं पशुओं के प्रति स्नेह, सह-अस्तित्व  एवं संरक्षण की भावना उत्त्पन्न करना होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रकृति तथा पशुओं का संरक्षण समय की मांग है जिससे विमुख नहीं हुआ जा सकता । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का मन पवित्र होता है, ऐसे में वे प्रकृति तथा पशुओं के संरक्षण के बारे में बचपन से ही जागरूक हो सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *