पिहोवा 19 मई     प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव गोयल ने कहा कि क्षेत्र में घटते लिंगानुपात के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके लिए    हेल्थ सुपरवाइजर को पिछले 3 वर्षो में हुए गर्भपात की लिस्ट बनाने ओर उन आरएमपी डॉक्टर,झोलाछाप,दाई और अवैध गर्भपात केंद्रों का पता लगाने के निर्देश दिए है। इतना ही नहीं मेडिकल स्टोर जो गर्भपात किट अवैध रूप से बेच रहे है उन पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी कार्यवाही करेगा।
उन्होंने पिहोवा ब्लाक के उन क्षेत्रों के बारे में सचेत करते हुए बताया कि पिहोवा शहर का इस वर्ष अप्रैल तक का लिंगानुपात 762 प्रति 1000 है,जो कि चिंतनीय विषय है। इसके अतिरिक्त जहां पर लगातार 3 वर्षो से लिंगानुपात 800 पर 1000 से कम है। इस कड़ी में पिहोवा उपमंडल के गांव भौरख,जखवाला,टबरा, शेरगढ़ इन गांव के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को गर्भपात से संबंधित रिपोर्ट और रिकॉर्ड का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी  पीएनडीटी एक्ट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी साझा करेंगे ताकि आमजन को इस विषय में जागरूक हो सके। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ़ रोड से प्रभारी डा. रितु प्रिया,स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ रोड व गांव स्योंसर  के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  में जन-जन का रखें ध्यान,टी बी मुक्त भारत अभियान के उपलक्ष्य में स्कूल के बच्चों को टीबी की बीमारी के लक्षण व बचाव के  बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व स्कूल  के बच्चों से इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया।  जिसमें  स्कूल में प्रथम, द्वितीय व  तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रतिस्पर्धा सर्टिफिकेट दिया गया।  इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्योंसर की तरफ से प्रिंसिपल देशराज व स्कूल के बच्चों  रजनी देवी व आशा वर्कर ने भाग लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *