कुरुक्षेत्र, 19 मई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए जिलेभर में योग प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया जा रहा है। अब 21 मई से 23 मई तक जिले के सभी स्कूलों में डीपीई एवं पीटीआई द्वारा विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जाएगा। मंगलवार को विभिन्न केंद्रों पर लगभग 265 डीपीई एवं पीटीआई ने भाग लेकर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।
जीएडी मथाना के एएमओ डॉ. मीनाक्षी द्वारा जीएडी अंटहेडी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 35 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण लिया तथा सुभाष फार्मासिस्ट द्वारा आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही योग सहायक अमृता द्वारा योग करवाया गया।
महानिदेशक आयुष हरियाणा एवं जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र के निर्देशानुसार एवं शिक्षा विभाग कुरुक्षेत्र के सहयोग से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में डीपीई एवं पीटीआई के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह प्रशिक्षण 20 मई तक निर्धारित शेड्यूल अनुसार आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न ब्लॉकों में आयुष विभाग द्वारा नोडल अधिकारियों एवं योग सहायकों की ड्यूटी लगाई गई। थानेसर ब्लॉक में डॉ. पिंकी के नेतृत्व में योग विशेषज्ञ मनजीत तथा योग सहायक रोहताश, रजत, दीक्षा व सोनिका द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।
पिहोवा ब्लॉक में डॉ. प्रणव के निर्देशन में योग सहायक शिवकुमार, साहब सिंह, रामनिवास, पूनम देवी एवं सुनीता द्वारा योग प्रोटोकॉल कराया गया। शाहाबाद ब्लॉक में डॉ. आश्मी के नेतृत्व में योग सहायक कर्मवीर सिंह, देवेंद्र, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह एवं अमृता ने प्रशिक्षण दिया। लाडवा ब्लॉक में डॉ.पूजा मदान के मार्गदर्शन में योग सहायक कमल किशोर, सविता देवी, प्रदीप कुमार एवं पूजा रानी ने योगाभ्यास करवाया। बाबैन ब्लॉक में डॉ. मीना के नेतृत्व में योग सहायक राय सिंह, दीपक कुमार, नरेंद्र कुमार व अनु द्वारा प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित पीटीआई एवं डीपीआई सहित विभिन्न ब्लॉकों के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
