अम्बाला/चंडीगढ़, 19 मई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि गीता गोपाल संस्था समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही है और ऐसी संस्था हर शहर गांव मे होनी चाहिए। गीता गोपाल संस्था जनता की समस्याओं को समझकर और लोगों की कठिनाईयों को दूर करने का पूरा प्रयास कर रही है।

श्री विज आज जगाधरी रोड पर गीता गोपाल चौक के पुनर्निर्माण कार्य के अनावरण के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गीता गोपाल संस्था द्वारा जनहित के लिए उपलब्ध करवाई गई दो एम्बुलेंस को भी जनता को समर्पित किया। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर गीता गोपाल संस्था के पदाधिकारियों व भाजपा के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने पुष्पपुच्छ देकर उनका भव्य अभिनंदन किया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे नगर में बहुत सारी संस्थाए है, बहुत कुछ काम भी करती है लेकिन मुझे गीता गोपाल संस्था द्वारा जो कार्य किए जा रहे है उससे आनंद की अनुभूति होती है तथा यहां पर आकर मुझे काफी खुशी मिलती हैं। गीता गोपाल संस्था धर्म का प्रचार युवा लोगों में कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भभगवद गीता हमें जीने की कला सिखाती हैं। श्रीमद्भगवद गीता में कठिनाइयों को कैसे पार किया जा सकता है उसकी कला सिखाई जाती हैं और गीता में जीवन को सफलतापूर्वक निभाने की कला हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे जो शास्त्र है उसमें सनातन धर्म, ज्ञान, सभ्यता और जो हमारा भाईचारा है उसका वर्णन हैं। इसके साथ-साथ इसमें यह भी बताया गया कि हमें क्रोध नहीं करना है, हिंसा नहीं करनी है, दुखियों की सहायता कैसे करनी है, इस बारे बताया गया है और शास्त्र हमारे जीवन का अभिन्न अंग भी है। उन्होंने कहा कि गीता गोपाल संस्था में मुझे कई बार आने का मौका मिला है और यहां पर देर रात्रि भी देखा जाता है कि इस संस्था के लोग सेवा भावना से कार्य कर रहे होते हैं। यहां पर सार्थक बाते बताई जाती है कि किस प्रकार हमें नाकारात्मक को छोड़कर सकारात्मकता की ओर बढ़ना हैं। किसी की भी आलोचना एवं नाकारात्मकता करना आसान बात है और ये संस्थाएं ही सिखाती है कि हमें सकारात्मकता विचारों से कैसे जुडऩा हैं और इस कार्य को गीता गोपाल संस्था बखूबी कर रही हैं।

हमें धार्मिक ज्ञान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि जिस प्रकार नेपाल में आंदोलन हुआ था, उसी प्रकार हिन्दुस्तान में भी धार्मिक ज्ञान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए आंदोलन करना चाहिए। धार्मिक वाद्य यंत्रों के साथ अपने धर्म का प्रचार प्रसार करना हैं। भजन गाने से काफी सुख मिलता है। उन्होंने कहा कि मुझे इस संस्था में आकर इसलिए भी खुशी मिलती है कि यहां पर बच्चों द्वारा साकारात्मक कार्य किए जाते है, जैसे हर वर्ष यहां पर संस्था द्वारा हिमालयन रैली के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। इतना ही नहीं यदि कहीं पर कोई हादसा जैसे सड़क दुर्घटना या अन्य हो जाता है तो इस संस्था के लोग सबसे पहले वहां पर पहुंचकर अपने दायित्वों को निभाते हुए लोगों की सहायता करते हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षो से जनहित के लिए कार्य किए जा रहे है वह काफी सराहनीय है और इसी कड़ी में आज यहां पर दो एम्बुलेंस लोगों को समर्पित की गई हैं, जिसकी लोगों को काफी मदद मिलेगी। इस संस्था द्वारा वृद्ध आश्रम भी बनाया जा रहा है लेकिन मेरी सोच इससे कुछ अलग है। मैं तो चाहता हूं कि हमे अपने बच्चों को ऐसे संस्कार देने चाहिए कि वे अपने वृद्ध मां बाप की आखिरी सांस तक उनकी सेवा करें।

अन्य शहरों में भी गीता गोपाल संस्था होनी चाहिए : अनिल विज

कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि गीता गोपाल संस्था जनता की समस्याओं को लेकर पूरी सजग है और लोगों की जो कठिनाई है उसे दूर करने का प्रयास कर रही हैं। मैं दिल की गहराई से इस संस्था को दुआएं देता हूं कि ये तरक्की करे और अपने इस कार्य को और विस्तार करके अधिक से अधिक लोगों की सेवा करें। इनकी शाखाएं अन्य शहरों में भी खुले। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों व गलत कार्य करने वालों को यदि साकारात्मक काम की ओर लगाया जाए तो निस्देह वे ऐसे कुरूती से बाहर आ सकेंगे और साकारात्मक विचारों से जुडक़र अपने जीवन को जी सकेगें।

यह लोग मौजूद रहे

इस मौके पर एसडीएम कनिका गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, गीता गोपाल संस्था से लक्की भाई जी, पार्षद शिवा काकरान, अनिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, भाजपा पदाधिकारी रवि सहगल, राजीव गुप्ता डिम्पल, बिजेन्द्र चौहान, सुर्दशन सहगल, बीएस बिंद्रा, रेनू चौहान, शशि लोगिया, मदन लाल शर्मा, पप्पू बहल, संजीव सोनी, श्याम सुन्दर अरोड़ा के साथ-साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *