करनाल, 19 मई। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना न केवल उनका दायित्व है, बल्कि यह उनका कर्तव्य भी बनता है। जब भी समय मिलता है, वे लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं।

विधायक जगमोहन आनंद ने मंगलवार को चंडीगढ़ विधानसभा की कमेटी में भाग लेने से पूर्व अपने कार्यालय में आम जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे जनसेवा की भावना से जनसुनवाई कार्यक्रम विशेष रूप से संचालित कर रहे हैं, ताकि आम जनता से सीधे संपर्क में रह सकें। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हलके के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में किये गये वादों को सरकार द्वारा पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के हित, किसानों की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में व्यवस्था परिवर्तन करने का एक अभूतपूर्व कार्य किया है जिससे अब लोगों को बीपीएल कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन लागू करवाने, मकान अनुदान, विवाह शगुन योजना, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि सेवाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। आज सरकार की योजनाओं का आम लोगों को घर बैठे लाभ मिल रहा है जिसकी सराहना देश के अन्य प्रदेशों में भी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *