करनाल, 18 मई।
नीट परीक्षा पेपर लीक से युवाओं के टूटते सपनों, किसानों पर बढ़ती खेती लागत, महंगाई, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि और आमजन की आर्थिक पीड़ा के खिलाफ आज करनाल में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल के जिला अध्यक्ष पराग गाबा के नेतृत्व में विशाल रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने अत्यंत भावुक स्वर में कहा कि आज देश का युवा अपने सपनों के टूटने का दर्द सह रहा है, किसान अपनी मेहनत और भविष्य बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है, और आम आदमी अपनी रसोई चलाने के लिए हर दिन लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब एक मां अपने बच्चे की पढ़ाई के सपनों को बिखरते देखती है, जब किसान अपनी मेहनत की कमाई को बढ़ती लागत में डूबता देखता है, तब यह केवल आर्थिक संकट नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा पर आघात होता है।
पराग गाबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के आंसुओं को केवल देख नहीं सकती — कांग्रेस हर उस छात्र की उम्मीद है, हर उस किसान की आवाज है, हर उस परिवार का सहारा है जो अन्याय, भ्रष्टाचार और महंगाई से पीड़ित है। उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों, युवाओं के भविष्य और किसानों के सम्मान की इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ती रहेगी।
यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि युवाओं, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की सामूहिक आवाज बनकर उभरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकगण और बड़ी संख्या में आमजन ने इसमें भाग लिया।
पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि बढ़ती डीजल-पेट्रोल कीमतों, खाद-बीज की महंगाई और खेती की बढ़ती लागत ने किसान को आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। किसान दिन-रात मेहनत के बावजूद घाटे में जीवन जीने को मजबूर है।
पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह ने कहा कि जब युवा भर्ती घोटालों और पेपर लीक से त्रस्त हो तथा किसान आर्थिक बोझ से दबा हो, तब यह सरकार की विफलता का स्पष्ट प्रमाण है।
इस अवसर पर शमशेर सिंह गोगी (पूर्व विधायक), सरदार बख्शीश सिंह (पूर्व विधायक), जोगिंदर वाल्मिकी, बिन्दर पोसवाल, दिलशेर डॉचर, तरूण चौहान, ललित अहूजा, पंकज गाबा, संदीप महाजन, गुरमीत सिंह, प्रवीन पुनिया, सुरेश चौधरी, रमेश जोगी, रोहित जोशी, कृष्ण कुटेल, कुलबीर मान, विनोद शर्मा, अशोक दुग्गल, युवराज भट्टी, नवनीत रंधावा, शेर सिंह, भारत ढिल्लो, कपिल ठाकुर, राहुल गुप्ता, रामफल मलिक, इंद्रजीत गोराया, पृथ्वी भट्ट, सुरेश काछवा, नाजिम प्रधान, दिलीप कुमार, जितेन्द्र पांचाल, टिंकू पॉल, बिंदल जी, गुरबाज सिंह, रौनक राम, प्रदीप राणा, अशोक जैन, मधुरॉय कालरा, हुकम चंद जी, बलविंदर सिंह एवं अजय कुंजपुरा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर-12 से मिनी सचिवालय तक मार्च निकालकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम उपायुक्त करनाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, ईंधन कीमतों में कमी और किसानों-आमजन को राहत देने की मांग की गई।
आज का यह जनसंग्राम इस बात का स्पष्ट संदेश है कि जब जनता पर अन्याय बढ़ेगा, तब कांग्रेस संघर्ष के मैदान में सबसे आगे खड़ी मिलेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *