कुरुक्षेत्र 16 मई ( ) रोटरी चौक के पास सहयोग ईक कोशिश संस्था द्वारा  4वां सिलाई सैंटर  खोला गया। संस्था के प्रधान साहिल गाबा ने बताया कि इसमें लड़कियों को सिलाई कढ़ाई सिखाई जाएगी। इस सेंटर में 51 लड़िकयां इसका लाभ उठाएंगी। उन्होंने कहा कि लड़कियों को जन्म से पहले ही मार दिया जाता है, यह कुरीति को हम सभी को मिल कर खत्म करना चाहिए। हमें लड़कियों को उच्च शिक्षा देनी चाहिए और अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए घर के काम के अलावा सिलाई कढ़ाई का काम भी सिखाना चाहिए। जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने बताया कि हम चाहते हैं कि सभी महिलाएं अपने पैरों पे खड़ी हो सके और अपना बिजनेस शुरू कर सके। टीचर शशी गाबा ने कहा कि लड़कियां ही हमारे बारे में सोच सकती हैं, यह एक बेटी, एक बहन एक पत्नी और मां का रोल अदा करती है। इनसे ही हमारा वंश आगे बढ़ता है न कि लड़कों से। हम सभी को प्रण करना चाहिए कि इनको उच्च शिक्षा और अपने पैरों पर खड़े होने के काम सिखाने चाहिए। इस मौके पर टीचर शशि गाबा , कोमल बजाज , पारुषि , अनिता सैनी ,अलका पोपली ,कविता कंसल  ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *