घरौंडा/करनाल, 16 मई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने घरौंडा अनाज मंडी में 17 से 23 मई तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और प्रबंधों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बता दें कि प्रख्यात कथा वाचक और प्रसिद्ध वक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस कथा के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी के दृष्टिगत उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल घरौंडा अनाज मंडी में अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, अग्निशमन गाड़ी, एंबुलेंस व बिजली की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
इस मौके पर विधायक योगेंद्र राणा, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के भाई समर सिंह कल्याण, एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, डीएसपी मनोज कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद यादव, घरौंडा नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता, मंडी प्रधान जयभगवान गोयल, मार्किट कमेटी सचिव सरीन कुमार, नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश, कार्यक्रम के आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *