पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। महंगाई से समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है तथा लोगों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। आम जनता को राहत देने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी महंगा होने की आशंका बढ़ गई है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सब्जियां, फल, दूध, राशन और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
मेवा सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 20 मई को जिला पंचायत भवन पर एकत्रित होकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में रोष प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचकर  रोष प्रदर्शन   को सफल बनाने का आह्वान किया।
फोटो
जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *