असंध/करनाल, 16 मई। विधायक योगेंद्र राणा ने जनसेवा और गौ-संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र की गांव पाढा स्थित पंचदेव कृष्णा गौशाला में गौ सेवा हेतु 1 लाख 56 हजार 860 रुपये और गांव बल्ला में दानवीर राजा बली गौशाला में गौसेवा हेतु 11 लाख 13 हजार 200 रुपये का चेक भेंट किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह राशि गौवंशों के पालन-पोषण, देखभाल एवं गौशाला की आवश्यक व्यवस्थाओं में उपयोग की जाएगी। गौ सेवा हमारी संस्कृति, आस्था एवं समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। गौशालाओं के सुचारू संचालन एवं गौवंशों की बेहतर देखभाल के लिए हर संभव सहयोग देना हम सभी का दायित्व है।

विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में गौसेवा और जनसेवा के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आज गौशालाओं को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जा रहा है। आज गौ सेवा और जनसेवा के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप हल्का असंध लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में भी हल्का असंध में विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *