इस वर्ष भी 21 जून को भव्य व शानदार ढंग से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: उपायुक्त
करनाल, 15 मई। 
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला में भव्य व शानदार ढंग से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने लघु सचिवालय के सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार से उपमंडल स्तर के कार्यक्रमों के लिए संबंधित एसडीएम नोडल अधिकारी रहेंगे जोकि पूरी व्यवस्था को देखेंगे और ज्यादा से ज्यादा युवाओं, पुरुषों व महिलाओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला, उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए जल्द कमेटियों का गठन किया जाए और अधिकारी तालमेल के साथ समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे कार्यक्रम के दौरान े मेडिकल व एंबुलैंस की सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को पेयजल तथा शौचालय की उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए।
बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतपाल ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयार रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि 18 से 20 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण हरियाणा के सभी जिलों के स्टेडियम / योग व्यायामशालाओं व अन्य उपयुक्त स्थानों में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा/पी0टी0आई0 व डी0पी0आई0 को प्रशिक्षण (सरकारी एवं प्राईवेट स्कूल के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक पी0टी0आई0 डी0पी0ई0 सभी) सम्बन्धित जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। इसी प्रकार 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिले के सभी स्कूलों में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायको योग समितियों के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षको पी0टी0आई0 डी0पी0आई0 खेल विभाग के योगा प्रशिक्षक व पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 8 जून से 10 जून के मध्य जिले के प्रत्येक गांव में योग जागरण यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अनुसार 11 से 13 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला तथा ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी, सरपंच, पंच, अन्य निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण सम्बन्धित जिले के आयुष विभाग को योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई, डीपीआई, खेल विभाग के योग प्रशिक्षक व पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा स्टेडियम /खेल मैदान /व्यायामशाला या अन्य उपयुक्त स्थानों पर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 15 जून को जिला स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, आमजन, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एन0सी0सी0 कैडेट, एन0एस0एस0, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउटस और गाईडस हिस्सा लेंगे। स्कूली बच्चे अपने हाथ में योग स्लोगन के बैनर / तख्ती लेकर चलेंगें। योग मैराथन आयोजन के लिए मार्ग जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
इसी प्रकार 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला स्तर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एन0सी0सी0 कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सम्बन्धित जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 19 जून, 2026 योग संगोष्ठी/सेमीनार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी द्वारा प्रत्येक जिले में आयोजित की जाने वाली योग संगोष्टी / सेमीनार आयुष विश्वविद्यालय एवं मेडिकल शिक्षा एवं रिसर्च विभाग के साथ मिलकर योग एवं रिसर्च विषय पर आयुष महाविद्यालय एवं चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित की जाए। इसी प्रकार 20 जून को प्रात: 7.00 बजे से 8.00 बजे तक सभी जिलों में मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिर्हसल होगी। उसके बाद 21 जून को प्रात: 7.00 बजे से 8.00 बजे तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला तथा ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। जिसमें उपायुक्त एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यक्रम के संयोजक होगे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, वीसी के माध्यम से एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, एसडीएम इंद्री डॉ रमन गुप्ता, एसडीएम असंध सुमित सिहाग व  एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार,  आरटीए विजय देशवाल, जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह, डीएफएससी मुकेश कुमार, डीपीसी धर्मपाल, डीएचईओ डॉ. रेखा त्यागी, प्रो. सरिता आर्या सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *