हरियाणा के एक युवक की शादी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, सोनीपत जिले के गांव मुंडलाना के रहने वाले युवक ने जर्मन लड़की से शादी रचाई है। लड़का-लड़की जर्मनी में एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद लड़की जर्मनी से हरियाणा आई। यहां लड़के का रहन-सहन और हरियाणवी कल्चर देख लड़के को दिल दे बैठी। जिसके बाद दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया। विदेशी बहू को अब ससुराल और यहां की संस्कृति खूब भा रही है।

पढ़िए दोनों की अमेजिंग लव स्टोरी…

जर्मनी स्टेशन पर पहली मुलाकात: मुंडलाना के युवक सुमित ने बताया कि वह साल 2020 में जर्मनी पढ़ाई के लिए गया था। एक साल बाद 2021 में स्टेशन पर उसकी मुलाकात जर्मनी की पीयामलीना से हुई। दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई। पीयामलीना ने बताया कि उसे इंडिया बहुत पसंद है।

पति सुमित के साथ जर्मन दुल्हन पियामलीना।
पति सुमित के साथ जर्मन दुल्हन पियामलीना।

कॉन्टैक्ट नंबर शेयर किए: इसके बाद एक-दूसरे के साथ उन्होंने कॉन्टैक्ट नंबर शेयर कर लिए। पीयामलीना रूस में पढ़ती थी। सुमित जर्मनी में था। इस वजह से दोनों के बीच वॉट्सऐप पर बात होने लगी।

2 साल डेट करते रहे: पीयामलीना पढ़ाई खत्म करके लौटी तो दोनों के बीच मुलाकात होने लगी। करीब 2 साल वह एक-दूसरे को डेट करते रहे। पीयामलीना को भारतीय संस्कृति और यहां का खान-पान बहुत पसंद था।

शादी से पहले भारत आकर परिवार से मिली: इसके बाद पीयामलीना ने भारत आने की इच्छा जताई। सुमित उसे अपने घर ले आया। यहां परिवार के सदस्यों से मिली। सबको पीयामलीना खूब पसंद आई। इसके बाद वह फिर आई और परिवार की सहमति से उन्होंने शादी कर ली।

किचन में काम करती जर्मन दुल्हन पीयामलीना।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *