कुरुक्षेत्र, 15 मई।   उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जाएगा। इस बार 16 से 18 जून को प्रोटोकॉल योगा भी ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जाएगा। इस योग दिवस को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी समय रहते तैयारियां पूरी करे ताकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को कुरुक्षेत्र में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूप रेखा अधिकारियों के समक्ष रखी और विभाग की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन के बारे में भी जानकारी दी है।
उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में 21 जून को जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन से पहले 11 से 13 जून को कुरुक्षेत्र के सभी ब्लॉकों पर प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष 16 से 18 जून को प्रोटोकॉल योग शिविर का प्रशिक्षण भी ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में सांसद,विधायक, भाजपा नेता, अधिकारी व कर्मचारियों के साथ साथ आमजन भी भाग ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, नगरपरिषद व नगरपालिकाएं, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग,आईटीआई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी पूरा सहयोग देंगे ताकि जिला स्तरीय योग दिवस को सफल बनाया जा सके।
इस मौके पर एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम अमन कुमार, नगराधीश आशीष कुमार, डीआरओ चेतना चौधरी सहित आदि अधिकारी उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *