कुरुक्षेत्र,15 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कोर्ट केसों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस समय अदालत में लंबित केसों में जल्द से जल्द नियमानुसार कार्रवाई पूरी की जाए, इसके लिए अधिकारियों को एक महीने का समय दिया गया है। इसके लिए बकायदा सरकार की तरफ से भी आदेश जारी किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में लंबित कोर्ट केसों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने लम्बित केसों को लेकर ऑनलाइन प्रणाली से एसडीएम पिहोवा अनिल दून, एसडीएम शाहबाद शम्भू राठी सहित इस्माईलाबाद व लाडवा के राजस्व विभाग के अधिकारियों से फीडबैक ली और कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्य प्रणाली में और सुधार करना होगा तथा अदालत में लंबित केसों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी होगी।
उपायुक्त ने बकायदा सरकार के आदेशों को सभी अधिकारियों के समक्ष रखा और कहा कि सालों साल जवाब का इंतजार नहीं किया जाएगा। इस विषय में सरकार ने कडा रुख अपनाया है और निर्णय लिया है कि कोर्ट में कोई भी केस अधिकारी की लापरवाही के कारण लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करनी होगी और जल्द से जल्द तमाम औपचारिकताओं को पूरा करना होगा ताकि केसों का निपटारा संभव हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक्शन टेकन रिपोर्ट को जरूर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम अमन कुमार, डीआरओ चेतना चौधरी सहित आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *