करनाल, 15 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान चुनावी सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने और सभी पात्र नागरिकों, विशेष रूप से दिव्यांगजनों, प्रवासियों और बुजुर्ग मतदाताओं को शामिल करने के लिए, सभी राज्यों में जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह हेल्पडेस्क नागरिकों को एसआईआर की समय सीमा, पात्रता और पंजीकरण, सुधार या हटाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। मतदाताओं को पिछले/अंतिम एसआईआर रिकॉर्ड खोजने/उनसे जोड़ने में सुविधा प्रदान करेंगे। इसके अलावा मतदाताओं को ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से जनगणना प्रपत्र भरने और जमा करने में सहायता करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवासी मतदाताओं को उनके वर्तमान और पिछले विधानसभा क्षेत्रों (एसी) की पहचान करने में सुविधा प्रदान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनका पंजीकरण सही स्थान पर हो।
उन्होंने बताया कि इन हेल्पडेस्कों पर प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा ताकि मतदाता आसानी से अपनी जानकारी प्राप्त कर सकें और उसे अंतिम गहन संशोधन के लिए उपलब्ध अभिलेखों से जोड़ सकें। हेल्पडेस्क को लोगों को ईसीआई के हेल्पलाइन नंबर-1950 और सर्व-समावेशी मोबाइल ऐप (ईसीआईएनेट) और इसकी विशेषताओं, विशेष रूप से ,बीएलओ के साथ कॉल बुक करें, के बारे में भी जानकारी दी जाएगी जोकि लोगों को किसी भी मार्गदर्शन/स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए सीधे उनके बीएलओ से जोड़ता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *