अंबाला/पंचकूला। अंबाला नगर निगम मेयर चुनाव की मतगणना के पहले राउंड के रुझान सामने आ गए हैं। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलविंदर कौर सैनी पर करीब 630 वोटों की बढ़त बना ली है।

पहले राउंड में कुल 5435 वोटों की गिनती हुई, जिसमें कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 2348 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया चौधरी 68 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं, जबकि नोटा में 41 वोट पड़े हैं। पंचकूला नगर निगम चुनाव में भी मेयर पद के लिए पहले और दूसरे राउंड के परिणाम सामने आए हैं, जहां भाजपा ने एक बड़ी बढ़त हासिल की है।
पहले राउंड में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल पहले राउंड के बाद 2279 वोटों से आगे रहे। उन्हें 3812 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 1533 वोट प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार 302 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इनेलो के मनोज अग्रवाल को 48, निर्दलीय चंदन सिंह को 16 और करनैल सिंह बांगड़ को 12 वोट मिले। नोटा को 49 वोट प्राप्त हुए।

दूसरे राउंड में क्या हुआ?

दूसरे राउंड में दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा मेयर प्रत्याशी की बढ़त बढ़कर 4700 वोट हो गई है। वार्ड संख्या 5 से जय कौशिक आगे चल रहे हैं। पंचकूला में नगर निगम चुनाव के अंतर्गत मेयर पद के लिए दूसरे राउंड का परिणाम सामने आ गया है। इस राउंड की गिनती के बाद भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पर 4571 वोटों की लीड बना ली है।

अब तक की मतगणना में भाजपा के श्यामलाल बंसल को कुल 7222 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 2651 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश कुमार 349 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

इनेलो के मनोज अग्रवाल को 97 वोट मिले हैं, वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में चौधरी चंदन सिंह को 46 और करनैल सिंह बांगड़ को 25 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही इस राउंड तक नोटा के खाते में 133 वोट पड़े हैं।

वार्ड नंबर 1 में भारतीय जनता पार्टी की परमजीत कौर 970 बोर्ड से आगे चल रही है। वार्ड नंबर 2 में भारतीय जनता पार्टी की ही परमजीत कौर 631 वोट से आगे चल रही है। वार्ड नंबर 3 में भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार वर्मा 344 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 4 में भारतीय जनता पार्टी के भारत हितैषी 633 वोट से आगे हैं।

वार्ड नंबर 5 में भारतीय जनता पार्टी के जयकुमार कौशिक 489 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 6 में भारतीय जनता पार्टी के पार्थ गुप्ता 207 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 7 में निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम कुमार 192 वोट से आगे हैं

वार्ड नंबर आठ में भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार जैन 72 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 9 में भारतीय जनता पार्टी के हरेंद्र मलिक 525 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 10 में भारतीय जनता पार्टी के शेखर पांडेय 50 वोट से आगे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *