कुरुक्षेत्र, 12 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा 13 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि विद्यार्थी अपने परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि घोषित परिणामों में दिसंबर-2025 के अंतर्गत सर्टिफिकेट कोर्स इन मोरल एंड स्प्रिचुअल काउंसलिंग प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर, एम.ए. (दर्शनशास्त्र) प्रथम, तृतीय एवं अंतिम सेमेस्टर तथा एम.ए. (संस्कृत) तृतीय सेमेस्टर नॉन-सीबीसीएस (री-अपीयर) के परिणाम घोषित किए गए हैं।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया मई-2025 के अंतर्गत एमसीए पार्ट-1, एमसीए पार्ट-2 तथा बीबीए (ऑनर्स) चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम जारी किए गए हैं। अप्रैल-2025 में आयोजित एमसीए द्वितीय सेमेस्टर तथा जून-2025 में आयोजित एमसीए प्रथम सेमेस्टर (ऑनलाइन) सीडीओई के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मार्च-2024 में आयोजित एमसीए द्वितीय सेमेस्टर तथा दिसंबर-2024 में आयोजित एमबीए (एसएफएस) प्रथम सेमेस्टर के परिणाम भी जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *