जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने के एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना केयूके पुलिस की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी अशोक कुमार वासी कर्ण कालोनी मिर्जापुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उनके कब्ज़ा से 29 बोतल ठेका शराब बोतल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मई 26 को केयूके के अंतर्गत थर्ड गेट पुलिस चौंकी के मुख्य सिपाही जितेन्द्र कुमार, राजबीर व होमगार्ड बिरम पाल की टीम ने आरोपी अशोक कुमार वासी कर्ण कालोनी मिर्जापुर जिला कुरुक्षेत्र को उसके मकान से अवैध रूप बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी से 29 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
