कुरुक्षेत्र, 12 मई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से जन स्वास्थ्य संवर्धन हेतु
आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहार माजरा के माध्यम से गांव गढ़ी रोडान में डा. जागीर द्वारा दिनचर्या के बारे में बताया गया और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट रन सिंह द्वारा आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई ,योग सहायक सोनिका द्वारा आए हुए आमजन को योग क्रियाकलाप करवाया गया योग आसनों के बारे में प्राणायाम के बारे में बताया गया ।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में निरंतर योग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें। इसी क्रम में आयुष हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त प्रयासों जिला कारागार कुरुक्षेत्र में आज दूसरे दिन योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जेल प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (जेल) धर्मवीर सिंह, डिप्टी सुपरिटेंडेंट रोहन सिंह एवं कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार के सहयोग से योग सहायक कर्मवीर, वीरेंद्र सिंह, पूनम देवी एवं सविता देवी द्वारा कैदियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। इस योग सत्र के दौरान कैदियों को मानसिक शांति, तनाव मुक्ति एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में पुलिस लाइन में भी लाइन ऑफिसर के सहयोग से योग अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान योग सहायक रोहतास कुमार, राय सिंह, रजत कुमार एवं दीक्षा द्वारा पुलिस कर्मियों को व्यायाम का अभ्यास करवाया गया।
