कुरुक्षेत्र, 12 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले के किसानों के खातों में गेहूं खरीद के 1325 करोड़ 50 लाख 750 रुपए 11 मई तक भेजे जा चुके हैं। सरकार के निर्देशानुसार उठान के 48 घंटे में किसानों के खाते में पेमेंट भेजी जा रही है। उठान के अनुसार 99 प्रतिशत गेहूं का पैसा किसानों के खाते में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयरहाउस द्वारा खरीद की जा रही है। अब तक जिले में 518418 एमटी गेहूं की लिफ्ट हो चुकी है। लिफ्ट के साथ-साथ किसानों के खातों में गेहूं खरीद का पैसा 1325 करोड़ 50 लाख 750 रुपए भेजा जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 518418 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 325 करोड़ 50 लाख 750 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं। हैफेड द्वारा 154535 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 400 करोड़  42 लाख 89 हजार 280 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस 12050 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 12050 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 30 करोड़  11 लाख 93 हजार 415 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *