करनाल, 12 मई (): नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जारी हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल के नेता धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। इस दौरान इनेलो करनाल जिलाध्यक्ष सुरजीत पहलवान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहा व्यवहार गलत है और उनकी जायज मांगों को सरकार को तुरंत मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ठेका प्रथा व्यवस्था तथा डीसी रेट प्रणाली को बंद कर कौशल रोजगार विभाग के माध्यम से की जा रही भर्तियों में सफाई कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। जबकि ये कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पूरी मेहनत व ईमानदारी से शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं। सुरजीत पहलवान ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम की रीढ़ हैं और इनके बिना शहर की व्यवस्था ठप हो सकती है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इन कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए तथा उनकी सभी उचित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इनेलो हर कदम पर सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी रहेगी और उनके हक की लड़ाई में पूरा समर्थन देगी। धरने में फूल सिंह मंजूरा, यशवीर राणा कुक्कू, जयपाल पूनिया, भारत मंढान, रघुवीर कुटेल, रामकुमार ऐबला, सुमेर काछवा, हल्का प्रधान जुंडला मेहर सिंह, एडवोकेट संदीप, राजेश बतान, कविता धनखड़, राजेश सिंगला सहित इनेलो के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *