पिहोवा, 11 मई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संगतों की तरफ से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ में प्रदेश की तरक्की के लिए की गई अरदास और तख्त श्री हजूर साहिब से मिले सरोपा और प्रसाद भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 मई को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र के लिए 9 जिलों के लगभग 800 श्रद्घालुओं की विशेष ट्रेन को रवाना किया था। इस धार्मिक तीर्थ यात्रा में लगभग सभी श्रद्घालुओं ने तख्त श्री हजूर साहिब में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से प्रदेश के नागरिकों की सुख समृद्घि के लिए अरदास की है। इस अरदास के बाद श्रद्धालुओं ने नांदेड महाराष्ट्र के आसपास के सभी गुरुद्वारों का भ्रमण करने के उपरांत 10 मई को यात्रा कुरुक्षेत्र पहुंची।
शहीदी स्मारक अंबाला के निदेशक डा. कुलदीप सैनी एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब से मिले सरोपा और प्रसाद को पिहोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेंट किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धार्मिक तीर्थ यात्रा के बारे में फीडबैक ली और श्रद्घालुओं को उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं के बारे में भी पूछा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र के लिए एक और विशेष ट्रेन सिरसा से 15 मई को रवाना की जाएगी। इस ट्रेन में 14 जिलों के श्रद्धालु तीर्थ यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 8 जून को प्रदेश के श्रद्घालुओं को लेकर विशेष ट्रेन सोमनाथ मंदिर दर्शन के लिए भी रवाना की जाएगी। शहीदी स्मारक अंबाला निदेशक डा. कुलदीप सैनी का कहना है कि इस यात्रा के श्रद्घालु पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, महंत रविन्द्र पुरी महाराज, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, बंसी पुरी महाराज, भद्रकाली मंदिर पीठाधीश पंडित सतपाल महाराज, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र गोल्डी, भाजपा वरिष्ठï नेता जयभगवान शर्मा डीडी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल, एडीपीआर मनीष लोहान, अंबाला शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी, संगमेश्वर महादेव मंदिर के संचालक गौतम भूषण, सीएम मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, केडीबी मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, सैनी सभा प्रधान गुरनाम सैनी सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, संत-महात्मा, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
