बादशाहपुर। नवनियुक्त 121 पटवारियों की नियमित नियुक्ति प्रक्रिया में मेडिकल प्रमाणपत्र बड़ी बाधा बन रहा था। इसको लेकर लेकर आ रही परेशानियों के बीच भू-अभिलेख निदेशालय ने समाधान निकालते हुए सभी संबंधित विभागों और उपायुक्तों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
निदेशालय भू-अभिलेख की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चयनित पटवारियों का मेडिकल परीक्षण पहले ही अनंतिम नियुक्ति पत्र जारी करते समय कराया जा चुका है। इसलिए दोबारा मेडिकल करवाने की आवश्यकता नहीं है।
भू-अभिलेख निदेशालय ने उपायुक्त, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, नगर निगम गुरुग्राम, वन विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश भेजे गए हैं।
कई जिलों में नियुक्ति की प्रक्रिया अटकी थी
पत्र में बताया गया है कि पहले जारी पत्र में नियमित नियुक्ति से पूर्व उम्मीदवारों का मेडिकल करवाने का उल्लेख था। जिसके चलते कई जिलों में नियुक्ति प्रक्रिया अटक गई थी और चयनित पटवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
