संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, धनौरा-लाडवा में 9 एवं 10 मई 2026 को पायथन (सीनियर सेकेंडरी) – कम्प्यूटर साईस पर दो दिवसीय सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नवीनतम सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप कंप्यूटर साइंस अध्यापकों की व्यावसायिक दक्षता एवं तकनीकी ज्ञान को सुदृढ़ करना रहा।

इस कार्यक्रम के प्रतिष्ठित रिसोर्स पर्सन दिशा कालरा एवं डॉ0 सुनील वर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने रिसोर्स पर्सन्स का स्वागत किया तथा सीबीएसई का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ये कार्यशालाएं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस सेमिनार में विभिन्न जिलों से लगभग 60 अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दौरान पायथन प्रोग्रामिंग, कोडिंग अवधारणाएँ, व्यावहारिक अनुप्रयोग, समस्या समाधान तकनीक तथा नवीन शिक्षण विधियों पर विस्तृत एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने चर्चाओं एवं प्रायोगिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुए।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव एवं प्रतिभागियों को सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के साथ सफलतापूर्वक हुआ। यह आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, तकनीकी उन्नति तथा शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *