करनाल, 10 मई : सामाजिक संस्था सुख-दुख दे साथी सभा एवं विर्क हॉस्पिटल, करनाल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आर.के. पुरम गली नं. 2 स्थित शिव शक्ति मंदिर एवं धर्मशाला सोसायटी में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में हड्डियों एवं जोड़ों के रोग, हृदय रोग, शुगर तथा अन्य सामान्य बीमारियों से पीडि़त मरीजों की जांच की गई। कुल 157 लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। विर्क हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अमित भार्गव एवं डॉ. निखिल ने मरीजों की जांच कर अपनी सेवाएं दीं। फिजीशियन डॉ. अमित भार्गव ने हृदय रोग, शुगर तथा सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में मरीजों के लिए फ्री ईसीजी, फ्री एचबी1एसी एवं फ्री शुगर टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि आजकल लोगों में शुगर और हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनका मुख्य कारण असंतुलित खानपान और बढ़ता तनाव है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जांच करवाने से बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है और उपचार आसान हो जाता है। लापरवाही करने पर बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। इस अवसर पर सभा के चेयरमैन राकेश खन्ना, प्रधान प्रवेश गाबा, कोषाध्यक्ष मोहित चावला, संजय पोपली, हितेश मिनोचा, सुभाष गांधी, देवराज, नवनीत अरोड़ा, अमित मेहता, महेंद्र अरोड़ा, समीर, अशोक सिक्का, नरेश भाटिया, राहुल कौशिक, परमजीत, राकेश शर्मा, विकास शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा के सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय पोपली, मोहित चावला एवं प्रवीण मल्होत्रा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *