जग ज्योति दरबार में अग्नि तपस्या में देशभक्ति के गीतों एवं भजनों का हुआ गुणगान
कुरुक्षेत्र, 9 मई :  जग ज्योति दरबार के श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था के साथ देश भक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना भी देखने को मिल रही है। शनिवार को अग्नि तपस्या पर सवा महीने के लिए बैठे महंत राजेंद्र पुरी एवं दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं ने देश भक्ति के गीतों एवं भजनों का गुणगान किया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भारत माता को समर्पित जीवन ही सच्चा भारतीय नागरिक जीवन है। देश के लिए कुछ करना, देश की सेवा करना और उसका विकास करना ही जीवन को सफल बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने कहा कि सनातन की मजबूती के साथ देश भी मजबूत होगा। भारत की धरती को भारत माता के रूप में देखा जाता है और देश के प्रति प्रेम व समर्पण को देशभक्ति कहा जाता है। देश के लिए कुछ करना, चाहे वो सामाजिक सेवा हो, विकास कार्य हो या फिर सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करना हो, ऐसे देश सेवा के अनेक मार्ग हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि जो लोग भारत माता की सेवा में लगे रहते हैं, वे ही वास्तव में सफल माने जाते हैं। भारत माता को समर्पित जीवन ही एक सफल जीवन है। ऐसा जीवन जीने से हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने में मदद मिलती है, साथ ही हमें खुद को एक गर्वित भारतीय के रूप में भी पहचान मिलती है। इस अवसर पर  सोमदत कपूर,अंकित, नंदनी, मोहित, जितेन्द्र, कविता, सुनीता रानी, तन्नु, सतीष, उषा, सोना देवी, कमलेश, मीना रानी, साहिल, रामेश्वर राठी, अजय राठी, विजय राठी, अक्षय राठी, मनप्रीत सिंह, चमेली देवी, दीपक, अर्चना, जगीर सिंह, विनोद कुमार, मनीष, सुरेन्द्र सिंह, सुदेश, सुषमा, राजबाला, उमा, महिपाल, परमजीत, नंदनी, राज, बिट्टू, कमलेश, राजेंद्र, विभाषु, दीपाली, राहुल, हर्ष, ममता, राम मेहर सिंह, बंटी अरोड़ा, कृष्णा रानी, सुभाष चंद, सुनील कुमार, रवि शर्मा, हर्षबाला, बलजीत सिंह, मोहन लाल, सुरजीत सिंह, अजय कुमार, हिमांशु, सतविंदर कुमार, रोहित शर्मा, अजय डांडा, हरदीप सिंह, नरेश कुमार, पूनम रानी, परमजीत कौर, माम चंद, राजेश गुप्ता, मणि वर्मा, जिंदर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

फोटो परिचय : अग्नि तपस्या करते हुए महंत राजेंद्र पुरी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *