कुरुक्षेत्र (9 मई 2026) गीता निकेतन विद्या मंदिर, सेक्टर-3 में आज गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सोमनाथ चौधरी द्वारा माँ सरस्वती एवं गुरुदेव के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
विद्यार्थियों ने टैगोर जी के जीवन पर आधारित भाषण, कविता-पाठ की प्रस्तुति दी। हिंदी एवं बांग्ला में टैगोर जी की रचनाओं का पाठ किया गया। ‘जन-गण-मन’ की रचना के विषय में बताया गया।
प्रधानाचार्य सोमनाथ चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरुदेव न केवल नोबेल पुरस्कार से विजेता कवि थे, बल्कि एक महान शिक्षाविद् व दार्शनिक भी थे। उनका शांतिनिकेतन मॉडल आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों से टैगोर की रचनाओं को पढ़ने व प्रकृति से जुड़कर सीखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन दयानंद सदन द्वारा किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
