कुरुक्षेत्र, 9 मई 2026 श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेलवे रोड के प्रांगण में आज एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के यशस्वी पूर्व छात्र और देश के राष्ट्रवादी प्रख्यात पत्रकार स्वर्गीय रोहित सरदाना की पावन स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए विद्यालय परिसर में “स्मृति द्वार” के निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ।
​वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन
​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे विद्यालय के आचार्य मोहित शर्मा द्वारा प्रस्तुत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, पूर्व छात्र परिषद एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत पत्रकार को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
​मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन
​भूमि पूजन कार्यक्रम में शिक्षा, राजनीति और समाज सेवा से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की:
​ वशिष्ठ अतिथि: कैलाश सैनी कार्यालय प्रभारी मुख्यमंत्री हरियाणा)
​ मुख्य अतिथि: सुभाष सुधा (पूर्व मंत्री), विजय नड्डा (संगठन मंत्री, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र)
ऋषि राज वशिष्ठ (अध्यक्ष, हिंदू शिक्षा समिति), महेंद्र पाल सिंगला (अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति), अशोक रोशा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति वीरेंद्र वालिया (प्रबंधक), अनिल मदान (प्राचार्य) रमेश गुलाटी कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा राष्ट्रीय संयोजक पूर्व छात्र परिषद ,संजय चौधरी क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पूर्व छात्र परिषद, अखिलेश अध्यक्ष पूर्व छात्र परिषद, चेतराम शर्मा उपाध्यक्ष हिंदू शिक्षा समिति रोहित सरदाना के पिता रतन चंद सरदाना, एवं रोहित सरदाना परिवार एवं अनेकगणमान्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
​उपस्थित अतिथियों ने रोहित सरदाना के निर्भीक व्यक्तित्व और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
​”रोहित सरदाना केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि इस विद्यालय के गौरव थे। उनका संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों और विद्यार्थियों के लिए सदैव एक प्रेरणा स्रोत बना रहेगा
​ विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा के अनुसार, इस द्वार का निर्माण केवल एक ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को रोहित सरदाना के जीवन मूल्यों, उनकी उपलब्धियों और सत्य के प्रति उनकी निष्ठा की याद दिलाता रहेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *