हरियाणा में अंबाला के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आज 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्कूलों की भी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इस दौरान 5 हजार से अधिक स्टूडेंट्स सूर्य नमस्कार करेंगे। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज शिरकत करेंगे।

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि ITBP के बैंड आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। बैंड के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों जिनकी बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं और राष्ट्र को मजबूत करने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया है उनको श्रद्धांजलि देने का काम किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
कार्यक्रम में 13 बार सूर्य नमस्कार और एक टोली के माध्यम से 108 सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति होगी। इस प्रस्तुति में ITBP के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *