कुरुक्षेत्र, 7 मई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव रमेश चौधरी ने बताया कि 8 मई को जिला रेडक्रॉस शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा रेडक्रॉस भवन कुरुक्षेत्र में रेडक्रॉस दिवस पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विश्व रेडक्रॉस के संस्थापक सर जिन हेनरी डुनाननट के जन्म दिन के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 10 दिव्यांग जनों को रेडक्रॉस पुनर्वास केंद्र में तैयार सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव रमेश चौधरी ने कहा कि विश्व रैडक्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान में क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। श्रीराम कुष्ठ आश्रम में केक काटकर रेडक्रॉस दिवस मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रेरणा वृद्ध आश्रम में भी बुजुर्गों को सामान वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इसके अतिरिक्त कल पोस्ट आश्रम कुरुक्षेत्र में केक काटा जाएगा और वहां लोगों को फल व बिस्कुट वितरण किए जाएंगे। इसके साथ-साथ प्रेरणा वृद्ध आश्रम में भी वृद्धों को फल वितरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकनारायण जयप्रकाश अस्पताल में रक्त बैंक में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस शिविर में कोई भी स्वैच्छिक रक्तदाता आकर रक्तदान कर सकता है। पिछले वर्ष उपाय महोदय के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र द्वारा 200240 व्यक्तियों को फस्र्ट एड नर्सिंग की ट्रेनिंग कराई गई। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 13 लाख 9340 रुपए के कृत्रिम व्हीलचेयर मोटराइज्ड बैटरी अलीम को कैसे योग से दिव्यांग जनों को वितरित की गई। रक्तदान के क्षेत्र में 219 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 9188 रक्त यूनिटी 713 की गई। इसके अलावा फिजियोथैरेपी सेंटर व वर्किंग वूमेन हॉस्टल भी चलाया जा रहा है।
रेडक्रॉस द्वारा पिछले वर्ष उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंजू कश्यप द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों  का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर सहायक हरि सिंह, लिपिक ओम प्रकाश, लिपिक जोगिंदर सिंह, शैलेंद्र कादयान, नीलम, पंकज, सुषमा व रेडक्रॉस का पूरा स्टाफ उपस्थित था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *