अंबाला, 5 मई 2026 — रेंज लेवल वेलफेयर एसोसिएशन व एक्स पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की संयुक्त बैठक आज अंबाला शहर के पुलिस लाइन स्थित जिओ मेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक फूल कुमार ने की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला रेंज के लगभग 135 सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से फूल कुमार (रिटायर्ड एसपी) को रेंज प्रधान, मोहन धीमान को उप-प्रधान, धर्मपाल को उप-प्रधान तथा दीदार सिंह को रेंज अंबाला का प्रधान नियुक्त किया।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं को रेंज स्तर पर उचित माध्यम से उठाकर उनका समाधान करवाया जाएगा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए इलाज हेतु कैशलेस सुविधा जल्द लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। साथ ही महंगाई भत्ते को ₹1000 से बढ़ाकर ₹5000 करने की मांग भी रखी गई।
इसके अतिरिक्त पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर 65 वर्ष की आयु पर पेंशन में 5% वृद्धि, 70 वर्ष पर 10%, 75 वर्ष पर 15% तथा 80 वर्ष पर 20% बढ़ोतरी की मांग की गई। सभी रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अंबाला के प्रधान अश्विनी कुमार, यमुनानगर के प्रधान ईश्वर सिंह, कुरुक्षेत्र के प्रधान महेंद्र सिंह, पंचकूला के प्रधान सुरजीत सिंह सैनी सहित अन्य पदाधिकारी टेकन राम शर्मा, विजय कुमार मेहता, वीरेंद्र कुमार, रामनाथ शर्मा, अरुण कुमार, गुर्जर सिंह, रामचंद्र राठी, सेवानिवृत्त डीएसपी गुलजार सिंह, रामकुमार, बलबीर सिंह राठी, दर्शन सिंह, धनुराम, अजब सिंह, सेवानिवृत्त निरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक का समापन चायपान व भोजन के साथ किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *